फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC Result 2023: जेएसी 12वीं का रिजल्ट जारी, आर्ट्स में कशिश तो कॉमर्स में सृष्टि ने किया राज्य में टॉप

Tue, 30 May 2023 05:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JAC 12th Result 2023 Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कला और वाणिज्य संकाय का परिणाम जारी कर दिया गया है। कला संकाय से धनबाद की कशिश परवीन कक्षा 12वीं की टॉपर रहीं। कशिश परवीन ने 500 में से 469 अंक हासिल किए।
 
विज्ञापन
results - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JAC 12th Result 2023 Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कला और वाणिज्य संकाय का परिणाम जारी कर दिया गया है। कला संकाय से धनबाद की कशिश परवीन कक्षा 12वीं की टॉपर रहीं। कशिश परवीन ने 500 में से 469 अंक हासिल किए।
विज्ञापन

वहीं, दीक्षा साहू 465 अंकों के साथ दूसरे और रांची के सुधांशु कुमार 464 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। कला संकाय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.9 फीसदी रहा है। जबकि, जेएसी कक्षा 12वीं के वाणिज्य संकाय के परिणामों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.6 फीसदी रहा। 

JAC 12th Result 2023 Out: कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स

वहीं, कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय के रिजल्ट में रांची की श्रृष्टि कुमारी ने 480 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, रैंक 2 पाने वाले रांची के मोहिश परवीन ने 479 अंक हासिल किए हैं जबकि राज्य में तीसरी रैंक पाने वाली रांची की रिया कुमारी ने 475 अंक हासिल किए हैं।

 

JAC 12th Result 2023: कब से मिलेगी मार्क शीट?

जेएसी झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 की मार्क शीट में राज्य बोर्ड का नाम, परिणाम का नाम, छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, फैकल्टी का नाम, विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक, प्राप्त कुल अंक का विवरण, ग्रेड और योग्यता की स्थिति शामिल होगा। छात्रों को अपने मूल मार्क शीट और प्रमाण पत्र अपने संबंधित स्कूलों से लेने होंगे। 

 

JAC 12th Result 2023: पहले ही जारी हो चुका विज्ञान संकाय का रिजल्ट

इससे पिछले हफ्ते, विज्ञान संकाय के लिए जेएसी झारखंड बोर्ड 12वीं के परिणाम 2023 घोषित किए गए थे और उत्तीर्ण प्रतिशत 81.45 फीसदी दर्ज किया गया था। पिछले साल कला संकाय का पास प्रतिशत 97.42 फीसदी था जबकि कॉमर्स के छात्रों का पास प्रतिशत 92.74 फीसदी दर्ज किया गया था। 

 

विज्ञापन

JAC Result 2023: कला और वाणिज्य संकाय का परिणाम कैसे करें चेक

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं और रिजल्ट पर क्लिक करें।
  2. आपको एक नए पेज पर री-डायरेक्ट कर दिया जाएगा।
  3. निर्दिष्ट क्षेत्रों में अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. जेएसी बोर्ड परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  5. अपने परिणाम की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें, सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सही हैं।
  6. यदि आवश्यक हो, तो प्रिंट आउट लें या भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें