JAC Class 10th-12th Compartment Result Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करना होगा।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com पर जाएं।
होमपेज पर कंपार्टमेंटल माध्यमिक परीक्षा के परिणाम - 2023 या कंपार्टमेंटल इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम - 2023 पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें
जेएसी कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परिणाम देखें।
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।