फर्जी खबरों को लेकर चेतावनी
जेएसी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कई भ्रामक पोस्ट, नकली स्क्रीनशॉट और गलत जानकारी शेयर की जा रही है, जिसमें रिजल्ट जारी होने का दावा किया जा रहा है। बोर्ड ने सभी छात्रों, अभिभावकों और संबंधित लोगों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही ध्यान दें।
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिजल्ट की सही तारीख और समय आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर ही जारी किया जाएगा।
परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी
जेएसी कक्षा 10 की परीक्षा 2026 का आयोजन 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच किया गया
- इस परीक्षा में 4.3 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।
- राज्यभर में 1,238 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई।
- सभी उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए भेजी जा चुकी हैं।
कब आ सकता है रिजल्ट?
मौजूदा स्थिति को देखते हुए जेएसी कक्षा 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
पिछले वर्षों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट?
| वर्ष |
रिजल्ट तिथि |
| 2025 |
27 मई |
| 2024 |
19 अप्रैल |
| 2023 |
23 मई |
| 2022 |
21 जून |
| 2021 |
29 जुलाई |
छात्र ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।