फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC 10th Result Out: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 95.38 प्रतिशत बच्चे हुए पास

Tue, 23 May 2023 04:20 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JAC Jharkhand Board 10th Result 2023 Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी ने झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
JAC Class 10th, results 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JAC Class 10th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान संकाय का रिजल्ट लिंक झारखंड बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइटों, jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है। जेएसी बोर्ड रिजल्ट 2023 रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

विज्ञापन

झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 95.38 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं। झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। जेएसी कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए लगभग 8 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

जेएसी द्वारा परीक्षा में ग्रेडिंग प्रणाली लागू की गई है। जिसका निर्धारण निम्नलिखित तरीके से किया जाता है।

ए+ ग्रेड - 80% और अधिक

ए ग्रेड - 60% से 80%

बी ग्रेड – 45% से 60%

सी ग्रेड - 33% से 45%

डी ग्रेड - 33% से नीचे

 
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in 2023 पर जाएं।

  • जेएसी कक्षा 10 परिणाम लिंक 2023 पर क्लिक करें।

  • परिणाम लॉगअइन पृष्ठ प्रदर्शित किया जाएगा।

  • रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और “सबमिट” पर क्लिक करें।

  • जेएसी परिणाम 2023 प्रदर्शित किया जाएगा।

  • मार्कशीट डाउनलोड करें और सेव करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें