फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC 10th Result 2020: जानिए कब जारी होगा झारखंड बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट?

Mon, 06 Jul 2020 01:55 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
झारखंड बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

JAC 10th Result 2020: झारखंड बोर्ड जल्द ही अपने आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगी। इस बात की जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष ने दी है। दसवीं कक्षा के नतीजे jac.nic.in पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड 10 जुलाई तक दसवीं कक्षा के नतीजों को घोषित कर सकता है। बोर्ड के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद का कहना है कि कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और बोर्ड की तरफ से दस जुलाई तक दसवीं कक्षा के नतीजे जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


इस साल 3.8 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। बोर्ड की तरफ से दसवीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से लेकर 28 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी। हर साल झारखंड बोर्ड मई महीने में दसवीं के नतीजे जारी कर देता है। इस साल कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने में देरी हो रही है। हाल ही में चार जुलाई को बोर्ड ने ग्यारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया है। वहीं, दसवीं कक्षा के बाद बोर्ड की तरफ से बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि बोर्ड इस महीने के आखिर तक बारहवीं कक्षा के नतीजे भी घोषित कर देगा। इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा में 6.20 लाख के करीब विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें