फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO YUVIKA 2024: इसरो के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम के लिए पंजीकरण शुरू, 9वीं के छात्र जल्द करें अप्लाई

Tue, 20 Feb 2024 06:05 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ISRO YUVIKA 2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज, 20 फरवरी को 'युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम', युवा विज्ञान कार्यक्रम' (युविका) के लिए पंजीकरण विंडो खोल दी है।  इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ISRO YUVIKA 2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज, 20 फरवरी को 'युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम', युवा विज्ञान कार्यक्रम' (युविका) के लिए पंजीकरण विंडो खोल दी है। शेड्यूल के अनुसार, इसरो यंग साइंटिस्ट पंजीकरण प्रक्रिया 20 मार्च, 2024 को समाप्त होगी। इच्छुक छात्र जो कक्षा 9 में हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jigyasa.iirs.gov.in/registration के माध्यम से इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2024 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

विज्ञापन


इसरो युविका कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उभरते रुझानों से परिचित कराना है। इसरो ने एक्स पर कहा, "युवा विज्ञान कार्यक्रम (युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम) - 2024 अब नामांकन के लिए खुला है। भारत में पढ़ रहे कक्षा 9 (1 जनवरी, 2024 तक) के छात्र आवेदन करने के पात्र हैं। पंजीकरण 20 फरवरी से शुरू होगा।" 

12 मई को करना होगा रिपोर्ट

पहली चयन सूची में रिक्ति या पुष्टि न होने के कारण इसरो युविका दूसरी चयन सूची 04 अप्रैल, 2024 को जारी करेगा । शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को 12 मई को इसरो केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। इस संबंध में छात्रों के पंजीकृत ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसरो युविका कार्यक्रम 13 मई से 24 मई 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

ISRO YUVIKA 2024: कैसे आवेदन कर सकते है?

  • इसरो अंतरिक्ष जिज्ञासा प्लेटफॉर्म https://jigyasa.iirs.gov.in/registration पर पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण के बाद भेजे गए सत्यापन लिंक पर क्लिक करके अपना ईमेल सत्यापित करें।
  • दिशानिर्देश पढ़ने के बाद स्पेसक्विज में भाग लें।
  • व्यक्तिगत प्रोफाइल और शिक्षा विवरण भरें।
  • प्रमाणपत्रों की एक फोटोकॉपी लें, उसे प्रिंसिपल/स्कूल प्रमुख से सत्यापित कराएं और वेबसाइट पर अपलोड करें।
  • आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे जमा करने से पहले अपने आवेदन की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें, क्योंकि बाद में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें