10 महीने के लिए मिलती है छात्रवृत्ति
आयोग राज्यवार योग्यता के आधार पर 10,000 पुरस्कार विजेताओं का चयन करेगा। यह छात्रवृत्ति वर्ष में 10 महीने के लिए दी जाती है। प्रत्येक श्रेणी के अंतर्गत 50 प्रतिशत स्लॉट कला, मानविकी और सामाजिक विज्ञान, कानून, प्रबंधन के लिए निर्धारित किए गए हैं और शेष 50 प्रतिशत विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, तकनीकी, कृषि और वानिकी कार्यक्रमों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता करना है, ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।