फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPU UG Admission 2026: सीयूईटी स्कोर से आईपीयू में यूजी दाखिले का मौका, कल तक करें आवेदन, कितना लगेगा शुल्क?

Mon, 17 Aug 2026 11:22 AM IST
Akash Kumar संवाद न्यूज एजेंसी

सार

IPU UG Admission 2026: आईपीयू ने सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर कई स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन का एक और मौका दिया है। इच्छुक छात्र 18 अगस्त रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए 2,500 रुपये शुल्क देना होगा।
 
विज्ञापन
IPU - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IPU UG Admission 2026: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्रों को एक और मौका दिया है। विश्वविद्यालय अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी स्कोर के आधार पर भी कई यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि मंगलवार 18 अगस्त रात 11:59 बजे तक है।

विज्ञापन


आईपीयू के मुताबिक, पहले एनएलटी/सीईटी के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी होगी। उसके बाद सीटें खाली रहने पर सीयूईटी स्कोर के आधार पर मेरिट तैयार कर दाखिला दिया जाएगा।
 

कितना लगेगा शुल्क?

आपीयू की ओर से बताया गया कि उम्मीदवारों को हर पाठ्यक्रम के लिए 2500 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। छात्र एक से अधिक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अलग शुल्क देना होगा। पूरी प्रक्रिया के बाद दाखिले होंगे।

इन प्रमुख पाठ्यक्रमों में मिलेगा मौका

सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर इन पाठ्यक्रमों में दाखिले का मौका मिलेगा:
  • बीसीए
  • बीएससी
  • बीए-एलएलबी
  • बीपीटी
  • बीओटी
  • बीपीओ
  • बीएमएलएस
  • बीएएसएलपी
  • बीबीए
  • बीए (जेएमसी)
  • बीएचएमसीटी
  • बीटेक
  • बीफार्मा
  • बीएससी पर्यावरण विज्ञान
  • बीएस पैकेजिंग टेक्नोलॉजी
  • बीएससी-एमएससी डुअल डिग्री
  • बीएमएस
  • बीकॉम ऑनर्स
  • बीए अंग्रेजी
  • बीए अर्थशास्त्र
  • बीए लिबरल आर्ट्स (चार वर्षीय कार्यक्रम)
विज्ञापन

आवेदन से पहले पात्रता जरूर देखें

विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले प्रवेश ब्रॉशर के अध्याय 2 में दिए गए पात्रता और प्रवेश मानदंड को ध्यान से पढ़ें। खासकर सीयूईटी में संबंधित पाठ्यक्रम के लिए जरूरी डोमेन विषय, वैकल्पिक भाषा और सामान्य परीक्षा की शर्तें जरूर जांच लें। 

जिन छात्रों को आईपीयू की एनएलटी/सीईटी प्रक्रिया के तहत किसी कार्यक्रम या कॉलेज में सीट मिल चुकी है और उनका स्टेटस प्रवेशित दर्ज है, उन्हें सीयूईटी मेरिट के आधार पर दोबारा किसी कार्यक्रम में सीट नहीं दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें