मूल विषयों में अपनी क्षमता परख सकते हैं विद्यार्थी
विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में अपनी समझ और तैयारी को राष्ट्रीय स्तर पर परखने का अवसर देता है। विशेष रूप से मैथ और अंग्रेजी जैसे मूल विषयों में विद्यार्थी अपनी क्षमता परख सकते हैं। इससे उन्हें स्पष्ट आभास होगा कि किस खास टॉपिक पर उन्हें अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
एक से अधिक विषयों में भागीदारी विद्यार्थियों के प्रदर्शन को केवल किसी एक विषय तक सीमित रखने के बजाय उनकी क्षमताओं की अधिक व्यापक तस्वीर सामने लाने में सहायक हो सकती है। परिणाम के बाद अलग-अलग विषयों में प्रदर्शन को देखकर विद्यार्थी और अभिभावक आगे की पढ़ाई और तैयारी से जुड़े निर्णय बेहतर ढंग से ले सकते हैं।
गणित : समझ से समाधान तक
गणित केवल गणना और सूत्रों का विषय नहीं है। यह विद्यार्थियों को पैटर्न समझने, तार्किक रूप से सोचने और समस्याओं का समाधान तलाशने की क्षमता विकसित करने में मदद करता है। आगे चलकर यही कौशल इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस, फाइनेंस, रिसर्च और कई अन्य क्षेत्रों में उपयोगी होता है।
एक से अधिक विषयों का व्यापक आकलन
नेशनल ओलंपियाड में विद्यार्थी अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार एक या एक से अधिक विषयों में भाग ले सकते हैं। मैथ और अंग्रेजी जैसे दो महत्वपूर्ण विषयों को साथ लेकर विद्यार्थी अपनी लॉजिकल और लैग्वेज स्किल का अधिक संतुलित एवं व्यापक आकलन प्राप्त कर सकते हैं।
अंग्रेजी: संवाद, समझ व आत्मविश्वास का आधार
विषय की बुनियादी समझ विद्यार्थियों की रीडिंग, कॉम्प्रिहेंशन, शब्द ज्ञान और संचार कौशल को बेहतर बनाने में मदद करती है। स्कूल की पढ़ाई से लेकर उच्च शिक्षा और भविष्य के विभिन्न अवसरों तक भाषा पर अच्छी पकड़ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और सीखने की क्षमता को मजबूत करती है।
पंजीकरण प्रारंभ
कक्षा एक से 10 तक के विद्यार्थी अमर उजाला के नेशनल ओलंपियाड-26 में विभिन्न विषयों में भाग ले सकते हैं।
- 'पहले आओ, पहले पाओ' ऑफर के अंतर्गत ओलंपियाड का पंजीकरण शुल्क 200 रुपये है।
- दो विषयों में सहभागिता करने पर विद्यार्थी केवल 250 रुपये में भाग ले सकते हैं।
ऐसे में मैथ और अंग्रेजी जैसे दो आधारभूत विषयों को साथ चुनकर विद्यार्थी कम उम्र से ही अपनी क्षमताओं का अधिक व्यापक आकलन कर सकते हैं। पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें:
- वेबसाइट: www.amarujalaolympiad.com
- टोल फ्री नंबर: 18001211166