वर्तमान में जारी कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए आज संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। लॉकडाउन खुलने और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा घोषित की जा रही उत्तरोत्तर ढील पर गौर करते हुएआयोग ने परीक्षाओं/भर्ती परीक्षाओं(आरटी) की संशोधित सारिणी जारी करने का निर्णय लिया है। परीक्षाओं/भर्ती परीक्षाओं के संशोधित कैलेंडर का विवरणयूपीएससी की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है।