यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गईं और अब छात्रों को परिणामों का इंतजार है। बता दें कि बोर्ड ने परिणामों की तिथि जारी कर दी है। इस वर्ष परिणाम 27 जून को जारी होंगे। इसके अलावा यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में शामिल जिन छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी, उनको दोबारा उसे देने का मौका दिया है। प्रयोगात्मक परीक्षा नौ और 10 जून को होगी। अगर उत्तर प्रदेश के जिलों की बात करें तो संगीत वादन के मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिलों के लिए खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की रजनी शर्मा को परीक्षक बनाया गया है। परिधान रचना एवं सज्जा विषय के लिए राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षतिगढ़ की शिक्षिका भावना शर्मा को परीक्षक बनाया गया है। भौतिक विज्ञान की परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के राधेश्याम यादव को परीक्षक बनाया गया है। रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज की संगीता शर्मा को परीक्षक बनाया गया है। जीव विज्ञान की परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के सुरेशपाल को परीक्षक बनाया गया है। गृह विज्ञान में आरजी इंटर कॉलेज की अंजू वर्मा को परीक्षक बनाया गया है। भगोल में एसजीएस इंटर कॉलेज दबुथवा के सुभाष सिंह को परीक्षक बनाया गया है।
चरण -4 यदि आप 10वीं कक्षा क परिणाम देखना चाहते हैं तो हाई स्कूल और 12वीं पास वाले इंटरमीडिएट पर क्लिक करें।