फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interview Tips: इंटरव्यू में बेतुके सवालों से न हों परेशान, ये आसान टिप्स करेंगे आपकी मदद

Wed, 22 Jan 2025 09:19 AM IST
शिवम गर्ग शन्ना होकिंग, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Interview Tips: नौकरी के लिए हर कोई इंटरव्यू देता ही है। इसे लेकर मन में घबराहट का होना भी लाजिमी है। ऐसे में, अगर यह पता चल जाए कि इंटरव्यू लेने वाला बेवजह या ऊट-पटांग के सवाल पूछ रहा है, तो तनाव और बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ तरीके अपनाकर आप खुद को ऐसी स्थिति के लिए तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Interview Tips - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Interview Tips: नौकरी के लिए हर कोई इंटरव्यू देता ही है। इसे लेकर मन में घबराहट का होना भी लाजिमी है। ऐसे में, अगर यह पता चल जाए कि इंटरव्यू लेने वाला बेवजह या ऊट-पटांग के सवाल पूछ रहा है, तो तनाव और बढ़ जाता है। इंटरव्यू लेने वाले का काम होता है निष्पक्ष होकर आपकी क्षमताओं का आकलन करना न कि आपको हतोत्साहित करना। यदि आप भी कभी ऐसी स्थिति में फंस जाएं, तो जवाब देने से ज्यादा उसे पेश करने का आपका तरीका महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में संयम बनाए रखें, क्योंकि यह आपकी सहनशीलता और मजबूत मानसिक स्थिति को दर्शाता है। इन प्रश्नों का उद्देश्य आपके धैर्य को परखना होता है। कुछ तरीके अपनाकर आप खुद को ऐसी स्थिति के लिए तैयार कर सकते हैं।

आपा न खोएं (How to Prepare for Interview)

ध्यान रखें, भले ही इंटरव्यूअर आपको भड़काने की कोशिश करे, लेकिन आपको अपना आपा नहीं खोना है। मुद्दे को बड़ी चतुराई से संभालने का प्रयास करें। कभी-कभी वे आपके सहनशक्ति की परीक्षा लेते हैं। ऐसे में, अगर आपको सवाल अनुचित लग रहा हो, तो बातचीत को धीरे से अपनी योग्यताओं और कंपनी में आप कैसे योगदान दे सकते हैं, इस मुद्दे पर लाने की कोशिश करें। अगर जवाब देना जरूरी ही है, तो थोड़ा रुकने और गहरी सांस लेने जैसी तकनीकों का उपयोग करें। इसके बाद विनम्रता से सवाल का उत्तर दें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अधिकारों को जानें

इंटरव्यू के दौरान आपको अपने अधिकारों के बारे में भी पता होना चाहिए। साथ ही, इसकी भी समझ होनी चाहिए कि किन सवालों के जवाब देने चाहिए और किनके नहीं। यदि आपको लगता है कि आपसे अनुचित प्रश्न पूछे जा रहे हैं, तो आप बातचीत को कौशल और अनुभव पर केंद्रित करके ऐसे सवालों को टाल सकते हैं। इसके लिए इंटरव्यू में जाने से पहले कुछ व्यक्तिगत सवालों के लिए सामान्य प्रतिक्रिया तैयार रखें।  

सवालों को नकारें (Nervousness in Interview)

हो सकता है कि साक्षात्कार के दौरान कुछ प्रश्नों से आप खुद को उत्तेजित महसूस करें। ऐसी स्थिति में आपको बातचीत के तरीके को बदलने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इससे संवाद की दिशा को बदलने और असहज स्थिति से ध्यान भटकाने में मदद मिलेगी। आप किसी सवाल का जवाब देने से इन्कार भी कर सकते हैं।

भविष्य के लिए तैयार रहें (Best Interview Strategies)

यदि इंटरव्यू के दौरान आपको लग रहा है कि प्रबंधक या साक्षात्कारकर्ता आपके प्रति पक्षपाती है, तो भविष्य में उसके साथ काम करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए यह विचार करें कि ऐसे में उसके साथ पूर्णकालिक भूमिका में काम करने से आपको क्या-क्या समस्याएं आ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें