फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर में 10 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस

Tue, 10 Dec 2019 12:15 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
human rights day
विज्ञापन

दुनिया में हर इंसान के पास कुछ अधिकार हैं - जैसे जीने का अधिकार, न्याय का अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार, सोचने की स्वतंत्रता का अधिकार, बराबरी व सम्मान का अधिकार आदि। ये वो अधिकार हैं जो हर इंसान को उसके जन्म से ही मिल जाते हैं। इन्हें कोई किसी से छीन नहीं सकता। न ही इनका हनन या उल्लंघन कर सकता है। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसे अपराध माना जाता है। इन्हें ही मानवाधिकार कहा गया है।

विज्ञापन


लोगों को उनके इन अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए, मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस (International Human Rights Day) की शुरुआत की गई थी। 

ये भी पढ़ें : जानें किस आधार पर इन बड़े देशों में मिलती है नागरिकता, क्या हिंदू बन सकते हैं पाकिस्तानी नागरिक

10 दिसंबर ही क्यों?

  • संयुक्त राष्ट्र (UN - United Nations) ने 1948 में 10 दिसंबर को मानवाधिकार घोषित किया था।

  • पहली बार 48 देशों ने संयुक्त राष्ट्र आमसभा (UNGA) के साथ मिलकर ये दिन मनाया था।
  • इसके करीब दो साल बाद 1950 में, संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव 423 (5) पारित किया और दुनिया के सभी देशों व संस्थाओं से 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाए जाने का आग्रह किया था।
  • यूएनजीए ने दिसंबर 1993 में घोषणा की कि दुनियाभर में ये दिन हर साल मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : ये महिला बनीं दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री, इस देश पर करेंगी राज, जानें इनके बारे में

विज्ञापन


भारत में कब बना काूनन?

  • भारत में आज से करीब 26 साल पहले, 28 सिंतबर 1993 को मानवाधिकार कानून बनाया गया था।
  • इसके कुछ ही दिनों बाद 12 अक्तूबर 1993 को भारत सरकार ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन किया था।

हर साल अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल इस दिन की थीम है - स्वदेशी भाषाओं का साल : मानवाधिकार संस्कृति को बढ़ावा और और गहराई देना (The Year of Indigenous Languages: Promoting and Deepening a Human Rights Culture)।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें