फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT: छात्रों के लिए विदेशों से आए ऑफर, माइक्रोसॉफ्ट, टाटा, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो शामिल

Tue, 10 Dec 2019 09:38 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IIT Madras
विज्ञापन

आईआईटी, मद्रास के छात्रों को सत्र 2019-20 में पहले चरण के प्लेसमेंट में नौकरियों के 998 ऑफर मिले हैं। प्लेसमेंट का पहला चरण 8 नवंबर को खत्म हुआ। संस्थान के मुताबिक पहले चरण के अंत में कुल 848 छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है। इनमें प्री-प्लेसमेंट ऑफर वाले छात्र भी शामिल हैं।

विज्ञापन


छात्रों को मिले 998 ऑफर में 34 विदेश के लिए थे, जो 17 कंपनियों द्वारा दिए हैं। जॉब ऑफर देने वाली कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, मास्टरकार्ड, बजाज ऑटो आदि शामिल हैं।  पहले चरण के प्लेसमेंट में 1298 छात्र शामिल थे, जिनमें करीब 22 फीसदी लड़कियां थीं।

विदेशी नियोक्ता कंपनियों में माइक्त्रसॅन टेक्नोलॉजिस, एएनजेड, कोहेसिटी, उबर, मीडियाटेक आदि शामिल थीं। सेक्टर के आधार पर देखें तो 31 फीसदी जॉब ऑफर एनालिटिक्स, 43 फीसदी रिसर्च एवं डेवलपमेंट, 23 फीसदी आईटी, 2 फीसदी शिक्षा तथा 1 फीसदी कंज्यूमर गुड्स इंडस्ट्री से मिले। संस्थान में इस सत्र के दूसरे चरण का प्लेसमेंट जनवरी, 2020 में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- ये महिला बनीं दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री, इस देश पर करेंगी राज, जानें इनके बारे में

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें