दुनिया में हर इंसान के पास कुछ अधिकार हैं - जैसे जीने का अधिकार, न्याय का अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार, सोचने की स्वतंत्रता का अधिकार, बराबरी व सम्मान का अधिकार आदि। ये वो अधिकार हैं जो हर इंसान को उसके जन्म से ही मिल जाते हैं। इन्हें कोई किसी से छीन नहीं सकता। न ही इनका हनन या उल्लंघन कर सकता है। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसे अपराध माना जाता है। इन्हें ही मानवाधिकार कहा गया है।
संयुक्त राष्ट्र (UN - United Nations) ने 1948 में 10 दिसंबर को मानवाधिकार घोषित किया था।
ये भी पढ़ें : ये महिला बनीं दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री, इस देश पर करेंगी राज, जानें इनके बारे में
हर साल अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल इस दिन की थीम है - स्वदेशी भाषाओं का साल : मानवाधिकार संस्कृति को बढ़ावा और और गहराई देना (The Year of Indigenous Languages: Promoting and Deepening a Human Rights Culture)।