फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Suicide: एम्स नागपुर में इंटर्न ने की आत्महत्या; हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर दी जान

Mon, 04 Aug 2025 04:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर के हॉस्टल में एक 22 वर्षीय इंटर्न ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे के बाथरूम के दरवाजे से लटका मिला।  
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Student Suicide In AIIMS Nagpur: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर के एक 22 वर्षीय इंटर्न ने अपने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सोनेगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि संकेत पंडितराव दाभाड़े रविवार को एम्स हॉस्टल के अपने कमरे के बाथरूम के दरवाजे से लटका पाया गया। उन्होंने बताया कि परभणी जिले के जिंतूर के रहने वाले दाभाड़े ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और एम्स में इंटर्नशिप कर रहा था।

अधिकारी ने बताया कि उनके दोस्तों ने उन्हें आखिरी बार शनिवार रात को देखा था और अगले दिन जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो उन्हें शक हुआ।

उन्होंने हॉस्टल वार्डन को सूचित किया, जिन्होंने कमरा खोला और दाभाड़े का शव पाया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच के लिए मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें