फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद: छात्रों पर फीस के लिए दबाव न बनाएं शैक्षिक संस्थान

Fri, 07 May 2021 05:32 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने देशभर के उच्च शैक्षिक संस्थानों से आग्रह किया है कि वह छात्रों पर फीस जमा करने के लिए दबाव न बनाएं।
विज्ञापन
आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजूकेशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने देशभर के उच्च शैक्षिक संस्थानों से आग्रह किया है कि वह छात्रों पर फीस जमा करने के लिए दबाव न बनाएं। एआईसीटीई ने कहा कि शैक्षिक संस्थान इस अकादमिक साल में छात्रों पर पूरी फीस जमा करने के लिए दबाव न बनाएं। परिषद ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए उच्च शैक्षिक संस्थानों को इस शैक्षणिक वर्ष में छात्रों पर पूरी फीस जमा करने का दबाव नहीं बनाना चाहिए।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एआईसीटीई का एलान: इस दिन से शुरू हो जाएंगे सभी तकनीकी संस्थान, जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर


एआईसीटीई ने कहा कि संस्थान छात्रों से तीन या चार इंस्टॉलमेंट में फीस लें क्योंकि इस साल कोरोना वायरस की वजह से बहुत से परिवार प्रभावित हुए हैं और कईयों की नौकरियां गई हैं। कोरोना के इस दौर में कई परिवारों में वित्तीय अस्थिरता भी पैदा हुई है इसे देखते हुए पूरी फीस जमा करने की जगह शैक्षणिक संस्थान तीन या चार किस्तों में फीस लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आईआईटी रुड़की: सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का ऑनलाइन कोर्स शुरू


एआईसीटीई (AICTE) ने फीस के अलावा भी उच्च शैक्षिक संस्थानों के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिनमें टीचरों का टर्मिनेशन और  इंटरनेट इश्यू इत्यादि शामिल है। एआईसीटीई ने सभी शैक्षिक संस्थानों से इन दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। एआईसीटीई ने जहां इंटरनेट की स्पीड स्लो है और सुविधा बाधित है उन संस्थानों एवं महाविद्यालयों में इंटरनेट बैंडविड्थ प्रदान करने के लिए कहा है। एआईसीटीई ने यह भी कहा है कि किसी भी संस्थान को कोविड के इस दौर में किसी भी शिक्षक या स्टाफ को टर्मिनेट करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संस्थानों को सभी कर्मचारियों और शिक्षकों का वेतन वक्त पर देना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें