कौन उठा सकता है लाभ?
इसका लाभ वो विद्यार्थी उठा सकते हैं, जिन्होंने विज्ञान स्ट्रीम से इंटर उत्तीर्ण की हो और आगे भी विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। बोर्ड रिजल्ट्स घोषित होने के बाद इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है। हालांकि, इस वर्ष इंस्पायर स्कॉलरशिप के लिए अभी ऑनलाइन आवेदन की तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन तिथि और आवेदन संबंधी जानकारी के लिए वेबसाइट online-inspire.gov.in को देखते रहें।
आवेदन के बाद चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 60 हजार रुपये विज्ञान विषय में डिग्री और मास्टर डिग्री के लिए मिलेंगे। शेष 20 हजार रुपये मान्यता प्राप्त रिसर्च सेंटर में समर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए मिलते हैं।
इन शर्तों को पूरा करना होगा
स्कॉलरशिप को पाने के इच्छुक आवेदक की उम्र 17-22 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक 12वीं में अपने कुल अंकों के साथ एक फीसदी मेधावी छात्रों में से एक होना चाहिए। वहीं, कक्षा 12 पास करने के एक वर्ष के अंदर आवेदकों को प्राकृतिक और बुनियादी विज्ञान जैसे बीएससी और एकीकृत एमएससी कोर्स में दाखिला लेना जरूरी है।
इन विषयों को मिलती है प्राथमिकता
भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान, जीव रसायन, सांख्यिकी, खगोल शास्त्री, भूविज्ञान, इलेक्ट्रानिक्स, वनस्पति विज्ञान, कीटाणु विज्ञान, भू भौतिकी, वायुमंडलीय विज्ञान, महासागरीय विज्ञान, खगोल भौतिकी, पारिस्थितिकी विज्ञान, समुद्री जीव विज्ञान, जैव भौतिकी।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
- इस स्कॉलरशिप योजना के लिए https://www.online-inspire.gov.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा।
- इस लिंक पर जाकर नए यूजर के रूप में पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण के बाद आपके रजिस्टर्ड ईमेल आई डी पर यूजर आई डी और पासवर्ड भेजा जाएगा।
- इसके बाद यूजर आईडी से लॉगिन कर प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
ऑनलाइन ही आवेदकों को शार्टलिस्ट किया जाएगा और चुने गए उम्मीदवारों की सूची इन्स्पायर स्कॉलरशिप के पोर्टल और इन्स्पायर प्रोग्राम की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी जाएगी। हालांकि, अभी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।