पास होने के लिए न्यूनतम अंक
विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग न्यूनतम योग्यता प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। अनारक्षित (UR), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), प्रायोजित/प्रतिनियुक्त उम्मीदवारों, विदेशी नागरिकों और भारत के विदेश नागरिक (OCI) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में 50% अंक अनिवार्य हैं।
वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों (PwBD) के लिए न्यूनतम योग्यता सीमा 45% निर्धारित की गई है।
देशभर के संस्थानों में पीजी कोर्सेज के लिए हुई परीक्षा
एम्स आईएनआई सीईटी 2025 का आयोजन 9 नवंबर को एम्स, जेआईपीएमईआर पुडुचेरी, निमहंस बेंगलुरु, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और एससीटीआईएमएसटी त्रिवेंद्रम में किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से एमडी, एमएस, एमसीएच, डीएम, एमडीएस और एमडी हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन सहित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।