फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID 19: लॉकडाउन बढ़ने से भारतीय सेना ने स्थगित की लखनऊ में होने वाली ये भर्ती परीक्षा

Tue, 14 Apr 2020 04:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से भारतीय सेना ने लखनऊ में होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। ये भर्ती परीक्षा लखनऊ में 26 अप्रैल को होने वाली थी जिसे अब 31 मई तक स्थगित कर दिया गया है। भर्ती परीक्षा कब होगी इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन की अवधि अब 3 मई तक कर दी गई है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन की अवधि को तीन मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में भारतीय सेना ने भी फतेहपुर में होने वाली भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के लिए 2 फरवरी से लेकर 20 फरवरी के बीच अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 26 अप्रैल को परीक्षा होनी थी जो अब देश में कोरोना वायरस की वजह से बने मौजूदा हालात को देखते हुए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Ambedkar Jayanti 2020: जानिए बीआर आंबेडकर की वो किताब जिसे लिखने के तीन दिन बाद हो गई थी उनकी मौत
विज्ञापन



इस भर्ती को लेकर भारतीय सेना के आधिकारिक वेबसाइट पर आगामी तारीख की घोषणा की जाएगी। भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in है।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें