फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: लड़कियों के लिए आवेदन आज से शुरू, जान लें पूरी जानकारी

Thu, 14 Nov 2019 02:48 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Army: भारतीय सेना में लड़कियों के लिए बीएससी नर्सिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर यानी आज से शुरू हो गए हैं। बता दें कि देशभर की लड़कियां जमा दो मेडिकल के बाद या बीएससी नर्सिंग में अध्ययनरत छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। चयनित अभ्यर्थी सेना में बीएससी नर्सिंग कोर्स करने के बाद सीधे लेफ्टिनेंट पद पर सेवाएं देंगी। भारतीय सेना ने आवेदन करने की अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई थी।

विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से 150 रुपये फीस भरनी होगी। बीएससी नर्सिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षा की तिथि जनवरी के दूसरे सप्ताह में होगी। परीक्षा की तिथि अभी तक निर्धारित नहीं की गई है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम मार्च में घोषित किया जाएगा। परीक्षा के लिए 30 सेंटर निर्धारित किए गए हैं।

हिमाचल के आवेदनकर्ता के लिए चंडीगढ़, अंबाला और जालंधर केंद्र निर्धारित हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में सभी परीक्षा केंद्रों में निर्धारित सीटें तय की गई हैं। परीक्षा केंद्र में निर्धारित सीटें भरने पर आवेदनकर्ता को दूसरा परीक्षा केंद्र भरना होगा। भारतीय सेना के 6 बीएससी नर्सिंग कॉलेजों में 160 सीटों के लिए लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा 90 मिनट की होगी।
विज्ञापन


अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से पहले आर्मी की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अधिक जानकारी आर्मी की वेबसाइट से ली जा सकती है। सूबे से पूर्व में भी इन पदों पर कई महिला अभ्यर्थी उत्तीर्ण होकर देश सेवा कर रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें