फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF Agniveer Result 2023 OUT: भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 15 Jun 2023 09:32 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IAF Indian Air Force Result OUT: भारतीय वायु सेना ने 15 जून 2023 को अग्निवीर भर्ती 2023 के पहले चरण की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट में अगले चरण के लिए सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों agnipathvayu.cdac.in या indianairforce.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IAF Indian Air Force Result OUT: भारतीय वायु सेना ने 15 जून 2023 को अग्निवीर भर्ती 2023 के पहले चरण की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट में अगले चरण के लिए सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों agnipathvayu.cdac.in या indianairforce.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 मार्च 2023 को शुरू हुआ था और 31 मार्च 2023 को समाप्त हुआ। इसके बाद ऑनलाइन परीक्षाएं 20 मई 2023 से 26 मई तक आयोजित की गईं।
 

ऐसे करें चेक

  • भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर कैंडिडेट लॉगइन टैब पर क्लिक करें।
  • एक नए पेज खुलेगा।
  • ईमेल-आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड जैसे अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  • इसके बाद साइन इन बटन पर क्लिक करें।
  • अग्निवीर वायु चरण 1 परीक्षा के अंक प्रदर्शित होंगे।

Air Force Agniveer चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा

  • सीएएसबी

  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)

  • अनुकूलन क्षमता परीक्षण (Adaptability Test)- I, और II

  • दस्तावेज सत्यापन

  • चिकित्सा परीक्षण

Air Force Agniveer शारीरिक मानक परीक्षा

  • ऊंचाई: 152.5 सेमी

  • छाती: न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव होना चाहिए।

विज्ञापन

Air Force Agniveer फिजिकल फिटनेस टेस्ट

फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) में 1.6 किलोमीटर की दौड़ 06 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर 10 पुश-अप्स, 10 सिट-अप्स और 20 स्क्वाट्स भी पूरे करने होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें