फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Conclave 2026: एआई के क्षेत्र में भारत की नई पहचान, धर्मेंद्र प्रधान ने बताया समावेशी और स्वायत्त डिजाइन

Thu, 12 Feb 2026 05:23 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Artificial Intelligence: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत में विकसित की जाने वाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता डिजाइन में समावेशी और क्षमता में संप्रभु होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AI Conclave 2026: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को कहा कि भारत में विकसित की जाने वाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) समावेशी, आसानी से अन्य सिस्टम के साथ काम करने वाली और अपनी क्षमता में मजबूत होगी।

विज्ञापन


मंत्री यह बात भारत बोधन AI कॉन्क्लेव 2026 के उद्घाटन सत्र में कही। इस दो दिवसीय सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, शोधकर्ता, शिक्षाविद और उद्योग के विशेषज्ञ एकत्र हुए हैं। सम्मेलन का उद्देश्य है कि कैसे AI के जरिए भारत के शिक्षा तंत्र में नवाचार, व्यापक उपयोग और राष्ट्रीय क्षमता निर्माण को बढ़ावा दिया जा सके।

छात्रों के लिए आयु-उपयुक्त प्रशिक्षण

प्रधान ने कहा, “भारत की एआई को डिजाइन में समावेशी, आर्किटेक्चर में अंतरसंचालनीय और क्षमताओं में संप्रभु बनाया जाएगा। हमें अपने छात्रों को सशक्त बनाने और अपने शिक्षकों का समर्थन करने के लिए शिक्षा में एआई को समाहित करना होगा। मैं सभी हितधारकों से आह्वान करता हूं कि वे हमारी शिक्षा को रूपांतरित करने और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए स्केलेबल, जिम्मेदार, नैतिक, समावेशी और भारत-केंद्रित संप्रभु एआई मॉडल विकसित करें।”

उन्होंने कहा, "भारतीय कॉलेजों में 30 करोड़ छात्र हैं। हमने फैसला किया है कि कक्षा 3 से लेकर उन्नत अनुसंधान स्तर तक, हम आयु-उपयुक्त एआई ज्ञान प्रदान करेंगे।"
विज्ञापन

भारत में समिट से पहले मंत्री ने साझा किए दृष्टिकोण

मंत्री ने कहा कि एआई एक व्यापक मुद्दा है और यह केवल प्रौद्योगिकी का विषय नहीं है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि सभी छात्रों को एआई की आवश्यकता होगी। अगर हम मशीनों और भावनाओं को मिलाकर एक मॉडल बनाएं और एक आर्किटेक्चर विकसित करें, तो हम दुनिया की ताकत बन सकते हैं।"

यह आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में 16 से 20 फरवरी तक होने वाले बड़े इंडिया एआई समिट से पहले हो रहा है। इस समिट में एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग, ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई और क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो एमोन जैसे वैश्विक तकनीकी नेताओं की भागीदारी की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें