फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB Exam 2026: डीएसएसएसबी ने जारी किया 2026 की भर्ती परीक्षाओं से जुड़ा नोटिस; अच्छे से समझ लें नई गाइडलाइंस

Thu, 12 Feb 2026 05:18 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DSSSB Exam 2026 Guidelines: डीएसएसएसबी ने 2026 में होने वाली ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें रिपोर्टिंग टाइम, ड्रेस कोड, नेगेटिव मार्किंग, प्रतिबंधित सामान और एडमिट कार्ड से जुड़े दिशा-निर्देश शामिल हैं। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।
 
विज्ञापन
Guidelines, दिशा-निर्देश - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DSSSB Exam 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने वर्ष 2026 में होने वाली विभिन्न पोस्ट कोड की ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए विस्तृत गाइडलाइंस जारी की हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय ई-एडमिट कार्ड में दिया जाएगा और तय समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा नियमों, ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं से जुड़े निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

विज्ञापन

समय और एडमिट कार्ड से जुड़े नियम

बोर्ड के अनुसार, परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवलई-एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र दिखाने पर ही मिलेगा। ई-एडमिट कार्ड में ही परीक्षा की अवधि और रिपोर्टिंग समय का पूरा विवरण होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान फोटो अटेंडेंस शीट पर हस्ताक्षर और अंगूठा निशान लगाकर इसे इनविजिलेटर को जमा करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी ऐसा नहीं करता है तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं उसकी होगी।
  • रिपोर्टिंग टाइम e-Admit Card में दिया जाएगा।
  • तय समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • e-Admit Card और ओरिजिनल फोटो आईडी अनिवार्य।
  • फोटो अटेंडेंस शीट पर हस्ताक्षर और अंगूठा निशान जरूरी।
  • परीक्षा खत्म होने से पहले केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं।

परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग

डीएसएसएसबी ने बताया कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा, जबकि भाषा सेक्शन के प्रश्न संबंधित भाषा में ही पूछे जाएंगे। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि e-Admit Card जारी होना या परीक्षा में शामिल होना नौकरी की गारंटी नहीं है, क्योंकि पात्रता और दस्तावेजों की जांच बाद में की जाएगी।
विषय विवरण
परीक्षा मोड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट / लिखित परीक्षा
प्रश्न भाषा हिंदी और अंग्रेजी (जहां लागू)
नेगेटिव मार्किंग हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे
 

क्या-क्या लेकर नहीं जा सकते परीक्षा केंद्र?

ऑनलाइन परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी और उम्मीदवारों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, घड़ी, वॉलेट, बैग, बेल्ट, गॉगल्स, ज्वेलरी, कैमरा और किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक या धातु की वस्तु ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। खाने-पीने की चीजें और पानी की बोतल भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर सामान रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी।
  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन
  • कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, स्कैनर या इलेक्ट्रॉनिक पेन
  • घड़ी, कैमरा, धातु की वस्तुएं
  • वॉलेट, बैग, बेल्ट, गॉगल्स
  • ज्वेलरी जैसे रिंग, चेन, पेंडेंट आदि
  • खाने-पीने की चीजें या पानी की बोतल

ड्रेस कोड का भी करना होगा पालन

बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड भी जारी किया है। उम्मीदवारों को हल्के रंग के आधी बाजू के कपड़े पहनकर आना होगा, जिन पर बड़े बटन या बैज न हों। लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए सैंडल या लो-हील चप्पल पहनने की सलाह दी गई है, जबकि जूते पहनकर आने की अनुमति नहीं होगी।
 

विशेष निर्देश और कानूनी नियम

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएगी। वहीं, धार्मिक कारणों से “कड़ा” या “कृपाण” पहनने वाले उम्मीदवारों को हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि सुरक्षा जांच पूरी की जा सके।

आधिकारिक नोटिस का पीडीएफ देखें...
विज्ञापन

बोर्ड की चेतावनी

डीएसएसएसबी ने कहा है कि किसी भी उम्मीदवार के पास प्रतिबंधित वस्तु मिलने पर उसे अनुचित साधन माना जाएगा और नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बोर्ड को किसी भी चरण पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द करने का अधिकार रहेगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट से e-Admit Card डाउनलोड कर सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें