अगर आप इंडिया पोस्ट द्वारा आयोजित जीडीएस परीक्षा में शामिल हुए थे तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडिया पोस्ट द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ये रिजल्ट असम और उत्तराखंड पोस्टल सर्कल के लिए घोषित किया गया है। जीडीएस भर्ती परीक्षा म शामिल उम्मीदवार भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी नतीजों में असम और उत्तराखंड पोस्टल सर्कल में कुल 1490 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। इनमें से 1138 उम्मीदवार असम सर्कल से और 352 उम्मीदवार उत्तराखंड सर्कल से पास हुए हैं। भर्ती परीक्षा में सफल हुए जीडीएस की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद ही इन पदों पर अंतिम चयन होगा। इन उम्मीदवारों को अब
30 जून, 2022 से पहले नोटिस में बताए गए डिवीजनल हेड से अपने दस्तावेजों को सत्यापित कराना होगा।
ऐसे चेक करें इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट
- उम्मीदवार सबसे पहले India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स टैब पर जाएं, अब “असम” और “उत्तराखंड” परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुलेगी।
- इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2022 के तहत अपने आवेदन किए पोस्टल सर्कल का परिणाम चेक करें।
- उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इस रिजल्ट पीडीएफ फाइल को सेव कर सकते हैं।