फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid: बेंगलुरु के शिक्षण संस्थानों पर इनकम टैक्स की रेड, सुबह-सुबह कार्रवाई

Thu, 23 Jun 2022 12:09 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

टैक्स चोरी के संदेह को लेकर कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े कई स्थानों पर आयकर (आईटी) विभाग की छापेमारी अब भी चल रही है।
 
विज्ञापन
income tax raid - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग की ओर से गुरुवार की सुबह बेंगलुरु के कई शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की गई है। शहर के कई निजी शिक्षण संस्थानों के दफ्तरों और भवनों पर आयकर विभाग ने सुबह कार्रवाई की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक टैक्स चोरी के संदेह को लेकर कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े कई स्थानों पर आयकर (आईटी) विभाग की छापेमारी अब भी चल रही है।

विज्ञापन


इन संस्थानों पर छापे
जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने श्री कृष्णदेवराय शिक्षा संस्थान, रेवा विश्वविद्यालय और दिव्यश्री संस्थान समेत कई अन्य संस्थानों पर रेड डाली है। इन सभी पर गुरुवार की सुबह एक साथ ही छापेमारी की गई है। विभाग को इनके खिलाफ टैक्स चोरी और अनियमितताओं की जानकारी मिली थी। आगे की जानकारी का अब भी इंतजार है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें