जेईई वाले और बिना जेईई वाले दोनों के लिए मौका
आईआईटी मद्रास ने प्रवेश प्रक्रिया को इस तरह से तैयार किया है कि जेईई मेन (JEE Main) पास करने वाले और बिना परीक्षा दिए इच्छुक दोनों तरह के उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके, जो छात्र जेईई मेन क्वालिफाई कर चुके हैं, उन्हें सीधे BS कार्यक्रमों में प्रवेश मिल जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने जेईई नहीं दी है, उनके लिए एक विकल्प रखा गया है। उन्हें पहले चार सप्ताह का एक ऑनलाइन तैयारी मॉड्यूल पूरा करना होगा। यह मॉड्यूल उन्हें कार्यक्रम की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करता है। इस मॉड्यूल को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को एक व्यक्तिगत योग्यता परीक्षा (qualifier exam) देनी होगी। इस परीक्षा को पास करने के बाद वे कार्यक्रम में अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं।