फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

May School Holidays 2025: मई में छात्रों को कितनी छुट्टियां, जानिए कब-कब स्कूल रहेंगे बंद

Thu, 01 May 2025 05:10 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

May 2025 Holidays: मई में भारत में छात्रों के लिए छुट्टियों का भरपूर अवसर मिलने वाला है। इस महीने की सबसे लंबी छुट्टी समर वेकेशन के रूप में होगी, लेकिन इसके अलावा भी कई विशेष अवसरों पर छुट्टियां तय की गई हैं। आइए जानते हैं कि मई महीने में कौन-कौन से दिन छुट्टियां रहेंगी।
विज्ञापन
School Holidays - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

May 2025 School Holidays: मई का महीना आते ही छात्रों के चेहरे पर खुशियां दिखने लगी हैं, क्योंकि उन्हें अब छुट्टियां मनाने का पूरा मौका मिलेगा। एग्जाम खत्म होने के साथ कई जगहों पर समर वेकेशन की शुरुआत हो रही है। इस महीने छात्रों को न केवल गर्मी की छुट्टियों का आनंद मिलेगा, बल्कि कई खास अवसरों पर भी शिक्षा संस्थानों में छुट्टियां होने वाली हैं। यहां हम मई महीने की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल लेकर आए हैं, जिससे स्टूडेंट्स अपने छुट्टी के दिन आसानी से प्लान कर सकेंगे।

विज्ञापन

 
1 मई को महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस भी मनाया जाता है, इसलिए इन दोनों राज्यों में छात्रों को इस अवसर पर छुट्टी मिलने की पूरी संभावना रहती है।  

विज्ञापन

इन तारीखों पर स्कूलों में छुट्टी या विशेष आयोजन संभव

8 मई, 2025 को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती है। इस दिन पश्चिम बंगाल के कुछ स्कूलों में अवकाश घोषित किया जा सकता है या फिर छात्र-छात्राओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है, जिसमें टैगोर की रचनाओं और योगदान को याद किया जाएगा।

वहीं, 9 मई, 2025 को महाराणा प्रताप जयंती है। इस मौके पर खासकर राजस्थान में कुछ स्कूलों में छुट्टी रह सकती है या फिर नियमित कक्षाओं के स्थान पर वीरता और इतिहास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। कई अन्य राज्यों में भी इस दिन सांस्कृतिक आयोजन देखने को मिल सकते हैं।

जानिए स्कूलों में कब-कब रह सकती है छुट्टी

मई महीने में कुछ महत्वपूर्ण जयंतियां भी हैं, जिनके अवसर पर अलग-अलग राज्यों में स्कूलों में छुट्टी की संभावना रहती है।
  • 12 मई 2025- बुद्ध पूर्णिमा: यह दिन एक प्रमुख धार्मिक पर्व है, खासकर बौद्ध धर्म मानने वालों के लिए। इस दिन कई राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं।
  • 24 मई 2025- काजी नजरुल इस्लाम जयंती: पश्चिम बंगाल में इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और छुट्टी की संभावना होती है।
  • 30 मई 2025- श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस: पंजाब और कुछ अन्य जगहों पर इस दिन स्कूलों में अवकाश हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें