फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Madras: प्रोफेसर अंग्रेजी में देंगे लेक्चर, छात्र 11 भाषाओं में सुनेंगे लाइव; पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

Wed, 24 Sep 2025 08:54 AM IST
शिवम गर्ग सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IIT Madras Language Translation: आईआईटी मद्रास ने पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है, जिसमें प्रोफेसर अंग्रेजी में लेक्चर देंगे और छात्र 11 भारतीय भाषाओं में लाइव अनुवाद के जरिये पढ़ाई कर पाएंगे।
विज्ञापन
IIT Madras - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Madras BTech Live Translation: भाषायी बंधन तोड़ते हुए देश में पहली बार आईआईटी विद्यार्थियों को उनकी मातृभाषा में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में लाइव पढ़ाई कराई जाएगी। आईआईटी मद्रास में यह पहल हुई है। उदाहरण के तौर पर बीटेक की कंप्यूटर साइंस की कक्षा में प्रोफेसर इंग्लिश में लाइव लेक्चर देंगे, पर वहां बैठे विद्यार्थी उसे लाइव अपनी भाषा में समझेंगे। एक ही समय में 11 भारतीय भाषाओं में लाइव अनुवाद के जरिये तकनीकी पढ़ाई को समझने का मौका मिलेगा।

सर्वम एआई से होगा लाइव अनुवाद

आईआईटी मद्रास के निदेशक और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के प्रोफेसर वी कामकोटि ने इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत अपनी कक्षा से की है। संस्थान ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का विशेष टूल सर्वम एआई तैयार किया है। इसे उच्च शिक्षा में भाषा की बंदिशें तोड़ने वाला नाम दिया गया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिछले दिनों तमिलनाडु दौरे के दौरान आईआईटी मद्रास ने इसका लाइव डेमो भी दिया था। आने वाले दिनों में सभी आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, एआईसीटीई के इंजीनियरिंग कॉलेजों समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थान में भी इस टूल के माध्यम से विद्यार्थियों की भाषा से जुड़ी दिक्कत दूर होने वाली है।

सर्वम एआई इन भाषाओं का करेगा लाइव अनुवाद

  • संस्थान ने जेईई मेन परीक्षा की 11 भारतीय भाषाओं को ही अनुवाद के लिए रखा है। सर्वम एआई अंग्रेजी से हिंदी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, मलयाली, बंगाली, असमिया, मराठी, कन्नड़, ओड़िया, गुजराती, पंजाबी में लाइव अनुवाद करेगा।
  • उच्च संस्थानों की रैंकिंग में 10 साल से अव्वल आईआईटी मद्रास में भाषायी दिक्कत खत्म होने से अब उत्तर, पूर्व, पश्चिम भारत के छात्राें काे अब पढ़ाई में सुविधा होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें