भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर ने साइबर सुरक्षा में तीन नए मास्टर कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इन तीन नए प्रोगाम्स को शुरू करने का उद्देश्य देश में प्रशिक्षित और कुशल साइबर सुरक्षा कर्मियों की कमी को पूरा करना है। साइबर सुरक्षा पर ये नए कार्यक्रम नए सत्र से शुरू होंगे। संस्थान के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ये कार्यक्रम उच्च कुशल प्रशिक्षण को सुनिश्चित करके साइबर सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें-INI CET 2021 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू
ऐसे में जो छात्र साइबर सुरक्षा में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए ये कोर्स बेहद फायदेमंद साबित होंगे। बारहवीं कक्षा के बाद साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले छात्र सत्र 2021-22 से इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग अगस्त 2021 से इन तीन पाठ्यक्रमों को शुरू करेगा जो कि एम टेक, एमएस रिसर्च, साइबर स्पेस में बीटी-एमटी दोहरी डिग्री हैं। आईआईटी-कानपुर के निदेशक अभय करंदीक का कहना है कि ये कार्यक्रम धीरे-धीरे आकार और दायरे में सीमित होने की योजना के साथ सीमित संख्या में शुरू होंगे। पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश अप्रैल-मई 2021 चक्र के दौरान शुरू होगा।