फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2023 Result: आईआईटी कानपुर इस दिन जारी करेगा गेट परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Sun, 05 Mar 2023 12:04 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2023 Result: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है।
विज्ञापन
Gate 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2023 Result: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) का रिजल्ट जल्द ही जारी करेगा।  IIT कानपुर द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, GATE का परिणाम इसी महीने जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार GATE 2023 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - gate.iitk.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

GATE 2023 के लिए जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आईआईटी कानपुर 16 मार्च, 2023 को GATE परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि स्कोरकार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। बता दें कि GATE 2023 का आयोजन IIT कानपुर द्वारा गेट 2023 का आयोजन आईआईटी कानपुर द्वारा चार, पांच, 11 और 12 फरवरी को किया गया था।

GATE 2023 Result 16 मार्च तक तो स्कोर कार्ड 21 मार्च को

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर की ओर से गेट परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के बाद उसके आधार पर GATE 2023 का परिणाम तैयार किया जाएगा। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) का परिणाम 16 मार्च, 2023 को घोषित किया जाएगा। जबकि गेट स्कोर कार्ड 21 मार्च, 2023 से आवेदन पोर्टल से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।

बता दें कि आईआईटी कानपुर ने उम्मीदवारों के लिए गेट आंसर की पहले ही जारी कर दी है। उत्तर कुंजी 21 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 22 फरवरी, 2023 से 25 फरवरी, 2023 तक अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था।उठाई गई आपत्तियों के आधार पर, आईआईटी कानपुर गेट उम्मीदवारों के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। 
विज्ञापन

GATE 2023 का आयोजन IISc बैंगलोर, IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT कानपुर, IIT खड़गपुर, IIT मद्रास और IIT रुड़की में PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 4,5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें