आईआईटी की तरफ से एक्सीलेंट, गुड और एजूकेट का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा
इंग्लिश को लेकर कानपुरवासियोें का रुझान बढ़ाने और ज्ञान परखने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर ने शनिवार (29 अक्तूबर) को टेस्ट ऑफ इंग्लिश एज ए फंक्शनल लैंग्वेज (टीओईएफएल) कराने का फैसला किया है। टेस्ट देने वालों को आईआईटी की तरफ से एक्सीलेंट, गुड और एजूकेट का सर्टिफिकेट भी देगा।
आईआईटी केे इंग्लिश प्रोफिशिएंसी प्रोग्राम (ईपीपी) के तहत लेक्चर हॉल कांप्लेक्स 1, 2 और 7 में शनिवार को सुबह 10 बजे से टीओईएफएल होगा। इसमें शहर का कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है। उम्र सीमा 15 साल से ज्यादा तय की गई है। पेपर 45 मिनट का होगा। टेस्ट देने वालों को चार डिजिट का कोड दिया जाएगा। ब्लैंक आंसर-शीट देकर टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता नहीं है। किसी तरह की फीस भी नहीं ली जाएगी। पेन और फोटो युक्त पहचान पत्र के साथ लेक्चर हॉल कांप्लेक्स पहुंचकर टेस्ट दिया जा सकता है। इसके रिजल्ट वेबसाइट iitk.ac.in पर जाकर देखे जा सकेंगे।