फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंड्रॉयड फोन से होगी बोर्ड एग्जाम सेंटर्स की मॉनिटरिंग

Thu, 27 Oct 2016 09:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा कराने के लिए एक खास पोर्टल तैयार किया गया
विज्ञापन
इस साल एंड्रॉयड फोन से यूपी बोर्ड एग्जाम सेंटर्स की मॉनिटरिंग होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने खास पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल के जरिए एंड्रॉयड फोन पर सभी परीक्षा केंद्रों की लोकेशन उपलब्ध होगी। जिससे फ्लाइंग स्क्वॉयड को केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके साथ पोर्टल पर ही ऑनलाइन कॉलेज का कोड, फोटोग्राफ और जियोग्राफिक कोआर्डिनेट सिस्टम (जीआईएस) फीड करने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस की देखरेख में पूरा काम होगा। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए काफी समय से कवायद की जा रही है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा कराने के लिए एक खास पोर्टल तैयार किया गया है। यह पोर्टल परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। परीक्षा केंद्र नीति में केंद्र निर्धारण के लिए सभी सूचनाएं पोर्टल पर ही फीड करनी है। जीआईएस कोऑर्डिनेट का सबसे बड़ा फायदा नकल रोकने में मिलेगा।

स्क्वॉयड को स्कूल की सही लोकेशन नहीं मिलने पर कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जीआईएस एक प्रकार की निर्देशांक प्रणालि होती है, जो किसी भी स्थान की बिलकुल सटीक लोकेशन बताता है। जीआईएस कोड स्मार्ट फोन के जरिए मिलेगा। इसके लिए ‘स्कूल ऑन मैप मार्ग’ एप डाउनलोड करना होगा। इसकी पूरी जानकारी पोर्टल पर दी गई है। 
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि पोर्टल के जरिए स्कूलों की डाटा फीडिंग का काम आसान हो गया है। इसके साथ ही अन्य कई सुविधाएं दी गई हैं, जिससे यूपी बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता के साथ ही आयोजन में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें