- चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- चरण 2: पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: दिए गए फील्ड में अपना विवरण दर्ज करें।
- चरण 4: पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- चरण 5: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
जेईई एडवांस 2021 परीक्षा पैटर्न
जेईई एडवांस में दो प्रश्न पत्र होंगे। पेपर-1 और पेपर-2 प्रत्येक तीन घंटे की अवधि का होगा। दोनों पेपर अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न पत्र में तीन अलग-अलग खंड होंगे - भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित। यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी
इस वर्ष, IIT-खड़गपुर परीक्षा आयोजित कर रहा है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश के लिए योग्यता परीक्षा है। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी - सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (पेपर -1) और दोपहर 02:30 से 05:30 बजे (पेपर -2)।
जेईई मेन पास करने वाले शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवार पात्र
जेईई मेन 2021 क्लियर करने वालों को रैंक और काउंसलिंग के आधार पर आईआईटी में अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट मिलेगी, हालांकि, जेईई मेन क्लियर करने वाले सभी लोग आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। जेईई मेन में केवल शीर्ष 2.5 लाख रैंक धारक ही जेईई एडवांस के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।