फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT JEE Advanced 2021: आईआईटी जेईई एडवांस की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्थगित, यह है कारण

Fri, 10 Sep 2021 10:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT JEE Advanced 2021 registration: जेईई (मेन) 2021 के परिणामों में प्रकाशन में देरी के कारण, जेईई (एडवांस) 2021 के लिए पंजीकरण की पहले से घोषित तिथि से आगे के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
र्जईई एडवांस रजिस्ट्रेशन 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई एडवांस 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया, जो 11 सितंबर से शुरू होने वाली थी, नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, यह अब देरी से शुरू होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है, जेईई (मेन) 2021 के परिणामों में प्रकाशन में देरी के कारण, जेईई (एडवांस) 2021 के लिए पंजीकरण की पहले से घोषित तिथि से आगे के लिए स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन


इस साल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर की ओर से 03 अक्तूबर, 2021 को जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jeeadv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया अब 13 सितंबर (दोपहर) से शुरू होगी और 19 सितंबर को शाम 05 बजे बंद हो जाएगी। हालांकि, उम्मीदवार 20 सितंबर, शाम 05 बजे तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आवेदन के लिए 2,800 रुपये शुल्क लागू होगा। महिला और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,400 रुपये है। 

जेईई एडवांस 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

  • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2: पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: दिए गए फील्ड में अपना विवरण दर्ज करें।
  • चरण 4: पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • चरण 5: सबमिट बटन पर क्लिक करें।

जेईई एडवांस 2021 परीक्षा पैटर्न

जेईई एडवांस में दो प्रश्न पत्र होंगे। पेपर-1 और पेपर-2 प्रत्येक तीन घंटे की अवधि का होगा। दोनों पेपर अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न पत्र में तीन अलग-अलग खंड होंगे - भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित। यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा। 

परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी

इस वर्ष, IIT-खड़गपुर परीक्षा आयोजित कर रहा है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश के लिए योग्यता परीक्षा है। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी - सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (पेपर -1) और दोपहर 02:30 से 05:30 बजे (पेपर -2)।

जेईई मेन पास करने वाले शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवार पात्र
विज्ञापन

जेईई मेन 2021 क्लियर करने वालों को रैंक और काउंसलिंग के आधार पर आईआईटी में अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट मिलेगी, हालांकि, जेईई मेन क्लियर करने वाले सभी लोग आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। जेईई मेन में केवल शीर्ष 2.5 लाख रैंक धारक ही जेईई एडवांस के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें