फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Jammu : शिक्षा स्तर में सुधार के लिए आईआईटी जम्मू और उच्च शिक्षा विभाग ने किया समझौता

Fri, 26 Feb 2021 02:15 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IIT Jammu
विज्ञापन

भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए राज्य की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और उच्च शिक्षा विभाग ने एक समझौता किया है। आईआईटी जम्मू के निदेशक मनोज सिंह गौड़ और उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव तलत परवेज रोहेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य बेहतरीन शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराकर केंद्र शासित प्रदेश की मदद करना है।

बैठक में मौजूद अधिकारियों के मुताबिक राज्य में अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आईआईटी जल्द ही शिक्षण संस्थानों के साथ स्टेट-ऑफ-आर्ट संसाधन और बुनियादी ढांचा साझा करने जा रहा है। इसके साथ ही आईआईटी जम्मू के विशेषज्ञ मशीन लर्निंग, बिग डेटा, क्लाउड कंप्यूटिंग सहित कई अन्य विषयों में शिक्षकों और छात्रों को ट्रेनिंग देंगे। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इस समझौते के दायरे में अकादमिक, अनुसंधान, प्रशासनिक और परामर्श सहयोग में सुधार भी शामिल है। आईआईटी जम्मू और उच्च शिक्षा विभाग दोनों मिलकर राज्य के डिग्री विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए काम करेंगे। पूरे सत्र के दौरान विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की स्किल में सुधार लाने हेतु कई फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम्स भी चलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

यह भी पढें - CBSE Board Exam 2021 : दसवीं बोर्ड छात्रों को बड़ी राहत, पाठ्यक्रम में 30% की कटौती

विज्ञापन

साथ ही विज्ञान, इंजीनियरिंग और मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में युवाओं के रोजगार कौशल को विकसित करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवीन शिक्षण विधियां और आधुनिक तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाएगी।

पढें - इस सूबे में स्थगित हुई 9वीं, 10वीं और 11वीं की परीक्षाएं, बिना एग्जाम पास होंगे विद्यार्थी

यह भी पढें - शिक्षा की बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं, सृजित होंगी 19000 नौकरियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें