IIT JAM Answer Key 2023 परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी की ओर से IIT के परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी IIT JAM 2023 परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को दो पारियों और सत्रों- पूर्वाह्न और दोपहर में आयोजित की गई थी। शामिल विषयों में पहली पाली में रसायन विज्ञान, भू-विज्ञान और गणित और दूसरी पाली में जैव प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, गणितीय सांख्यिकी और भौतिकी शामिल थे।
IIT JAM Result 2023 मार्च में इस दिन होगा घोषित
आईआईटी गुवाहाटी जैम परीक्षा 2023 का परिणाम 22 मार्च, 2023 को जारी होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल, 2023 से शुरू होंगे और 25 अप्रैल, 2023 को समाप्त होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।