फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT JAM 2023: आईआईटी जैम परीक्षा की उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आज आखिरी मौका, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

Sun, 26 Feb 2023 05:47 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT JAM 2023 Answer Key : आईआईटी जैम 2023 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने या चुनौती देने के लिए चैलेंज विंडो आज 26 फरवरी, 2023 को बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
IIT JAM 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT JAM 2023 Answer Key Challenge: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने 12 फरवरी, 2023 को मास्टर्स के लिए IIT संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद 23 फरवरी, 2023 को IIT JAM परीक्षा की उत्तर कुंजी आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जारी की गई थी। 
विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी द्वारा जारी की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम उत्तर कुंजी थी। उम्मीदवार JOAPS पोर्टल joaps.iitg.ac.i n पर जाकर IIT JAM उत्तर कुंजी 2023 के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। उम्मीदवारों के पास आज ही तक मौका है।

उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा और यदि उम्मीदवार द्वारा उठाई गई आपत्ति सही है तो आपत्ति शुल्क वापस कर दिया जाएगा। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, प्राधिकरण IIT JAM अंतिम उत्तर कुंजी 2023 जारी करेगा। JAM रिस्पांस शीट 20 फरवरी को जारी की गई थी। IIT JAM 2023 परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी की ओर से IIT के परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी IIT JAM 2023 परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को दो पारियों और सत्रों- पूर्वाह्न और दोपहर में आयोजित की गई थी। शामिल विषयों में पहली पाली में रसायन विज्ञान, भू-विज्ञान और गणित और दूसरी पाली में जैव प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, गणितीय सांख्यिकी और भौतिकी शामिल थे।

आईआईटी गुवाहाटी जैम परीक्षा 2023 का परिणाम 22 मार्च, 2023 को जारी होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल, 2023 से शुरू होंगे और 25 अप्रैल, 2023 को समाप्त होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
विज्ञापन

ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jam.iitg.ac.in पर जाएं।
  •  'JOAPS 2023 कैंडिडेट पोर्टल' पर क्लिक करें।
  •  लॉग इन करें और अपना विवरण दर्ज करें।
  •  उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
  • यदि आपको उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है, तो विवरण भरें और फॉर्म जमा करें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंट आउट लें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें