फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT JAM 2023 Answer Key 2023: जल्द जारी हो सकती है आईआईटी जैम की उत्तर कुंजी, ऐसे कर सकेंगे चेक

Mon, 13 Feb 2023 10:25 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

 IIT JAM 2023: आईआईटी, गुवाहाटी (IIT Guwahati) की ओर से जैम परीक्षा की उत्तर कुंजी बहुत जल्द जारी की जाने वाली है। परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी, 2023 को दो सत्रों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
IIT JAM 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT JAM 2023 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2023 की उत्तर कुंजी ऑनलाइन मोड में जल्द ही जारी कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, IIT JAM उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट इस महीने के अंत तक जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 

उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों और उत्तरों को क्रॉस-चेक कर सकते हैं। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट - jam.iitg.ac.in से डाउनलोड की जा सकती है।

उम्मीदवार IIT JAM 2023 उत्तर कुंजी के आधार पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। चुनौतियों के आधार पर, अधिकारी अंतिम उत्तर कुंजी और IIT JAM 2023 का परिणाम जारी करेंगे। IIT JAM 2023 का परिणाम 22 मार्च को IIT गुवाहाटी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने IIT JAM परिणाम 2023 की जांच करने के लिए अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र 11 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2023 तक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार, आईआईटी, आईआईएससी के एमएससी (दो वर्षीय), संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी दोहरी डिग्री, एकीकृत पीएचडी और अन्य स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में अपनी मेरिट और पसंद के आधार पर प्रवेश पा सकते हैं। आवेदन के लिए, जैम ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रणाली वेबसाइट (JOAPS) में लॉग इन करने पर, उम्मीदवार को आवश्यक जानकारी भरनी होगी है, जैसे शैक्षणिक योग्यता, अंकों का प्रतिशत / सीजीपीए, श्रेणी, शारीरिक विषमता स्थिति इत्यादि सहित। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें