फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड में बोर्ड के टॉप-20 पर्सेंटाइल को मिलेगा मौका, जानें आवेदन और परीक्षा तिथियां

Thu, 22 Dec 2022 09:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2023: आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) द्वारा जारी किए गए इंफोर्मेशन बुलेटिन में आईआईटी में प्रवेश को लेकर बोर्ड प्राप्तांक पात्रता की स्थिति भी स्पष्ट कर दी गई है।
विज्ञापन
JEE Advanced 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Joint Entrance Examination JEE Advanced 2023: आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) द्वारा जारी किए गए इंफोर्मेशन बुलेटिन में आईआईटी में प्रवेश को लेकर बोर्ड प्राप्तांक पात्रता की स्थिति भी स्पष्ट कर दी गई है। इंफोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार इस वर्ष आईआईटी में प्रवेश पात्रता सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 75 प्रतिशत, एससी-एसटी के लिए औसत 65 प्रतिशत तथा संबंधित बोर्ड की कैटेगिरी वाइज टॉप-20 पर्सेंटाइल पात्रता को भी मान्य किया गया है। जबकि जेईई मेन के इंफोर्मेशन बुलेटिन में टॉप-20 पर्सेंटाइल की पात्रता को हटा दिया गया था।   

विज्ञापन

JEE Advanced 2023: बोर्ड पात्रता की स्थिति स्पष्ट

पिछले दिनों जारी जेईई मेन के इंफोर्मेशन बुलेटिन में टॉप-20 पर्सेंटाइल की पात्रता को हटा दिया गया था। अब विद्यार्थियों में असमंजस है कि एनआईटी व ट्रिपल आईटी की योग्यता आईआईटी की बोर्ड पात्रता की योग्यता से भिन्न कैसे हो सकती है, जबकि जोसा काउंसलिंग द्वारा समान बोर्ड पात्रता पर ही आईआईटी, एनआईटी व ट्रिपल आईटी में प्रवेश दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड का इंफोर्मेशन बुलेटिन जारी, आईआईटी गुवाहाटी करवाएगी परीक्षा

इंजीनियरिंग करिअर एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार, ऐसे विद्यार्थी जो इस वर्ष बोर्ड पात्रता पूरी नहीं होने के कारण इंप्रूवमेंट परीक्षा देंगे, यदि विद्यार्थी एक या एक से अधिक विषयों में इंप्रूवमेंट परीक्षा देता है तो उसे 75 प्रतिशत एवं 65 प्रतिशत बोर्ड पात्रता को पूरा करना होगा। इसके अतिरिक्त टॉप-20 पर्सेंटाइल पात्रता पूरी करने के लिए उसे सभी विषयों में इंप्रूवमेंट परीक्षा देनी होगी। 

 

JEE Advanced 2023: बोर्ड्स को जारी करनी होगी दो साल की टॉप-20 पर्सेंटाइल

आहूजा ने बताया कि एक बड़ा सवाल यह भी उठा है कि गत वर्ष देश के बोर्ड्स द्वारा टॉप-20 पर्सेंटाइल जारी नहीं की गई थी, क्योंकि जेईई-मेन एवं एडवांस्ड में विद्यार्थियों को इस बोर्ड पात्रता से छूट दे दी गई थी। अब दोनों परीक्षाओं की तिथियां जारी होने तथा एडवांस्ड में टॉप-20 पर्सेंटाइल को महत्व देने के बाद गत वर्ष बोर्ड क्लीयर करने वाले विद्यार्थियों को टॉप-20 पर्सेंटाइल स्कोर की जरूरत होगी। इसके लिए बोर्ड को गत वर्ष व इस वर्ष दोनों वर्षों के टॉप-20 बोर्ड पर्सेंटाइल जारी करने होंगे, अन्यथा कई विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। 

यह भी पढ़ें : JEE Main 2023: जेईई मेन बोर्ड पात्रता से लाखों छात्र प्रभावित, कम प्राप्तांक वालों को सुधार का मौका भी नहीं
विज्ञापन

JEE Advanced 2023: आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से होगी शुरू

आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जारी किए गए इंफोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार जेईई एडवांस्ड की आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2023 से चार मई, 2023 के मध्य होगी। परीक्षा के प्रवेश-पत्र 29 मई को जारी किए जाएंगे। परीक्षा चार जून, 2023 को देश के 216 परीक्षा शहरों में कंप्यूटर बेस्ड मोड पर करवाई जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें