फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग: आईआईटी दिल्ली ने स्थगित की काउंसलिंग

Thu, 06 May 2021 04:22 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने गेट 2021 के लिए काउंसलिंग की तारीखों को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2021 के लिए काउंसलिंग की तारीखों को स्थगित कर दिया है। काउंसलिंग 28 मई से कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP) पर वर्चुअल मोड में शुरू होगी। अधिकारी प्रतिभागी संस्थानों में सीटों की पेशकश करेंगे और उम्मीदवारों को उन्हें दिए गए समय में स्वीकार करना होगा और प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। गेट काउंसलिंग प्रक्रिया 5 राउंट में होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2021: दसवीं की परीक्षा रद्द, रिजल्ट की तारीख की घोषणा बाकी
विज्ञापन



पहले राउंड की शुरुआत 28 मई से लेकर 30 मई तक होगी। जबकि दूसरे राउंट की शुरुआत 4 जून से लेकर 6 जून तक होगी। तीसरा राउंड 11 जून से लेकर 13 जून तक होगा और चौथा राउंट 18 जून से लेकर 20 जून तक होगा। गेट काउंसलिंग का पांचवां राउंड 25 जून से लेकर 27 जून तक होगा। अगर इसके बाद भी सीट खाली  बचती है तो सीओएपी काउंसलिंग सेशन के लिए अन्य राउंड का आयोजन करेगा। सीओएपी 2021 तारीख एडिशन राउंड के लिए भी जारी हुई है। एडिशनल राउंड के पहले राउंड की शुरुआत 2 जुलाई से लेकर 4 जुलाई, दूसरे राउंड 9 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक होगा। वहीं, तीसरा राउंड 17 जुलाई से लेकर 18 जुलाई और चौथा राउंड 23 जुलाई से लेकर 25 जुलाई एवं चौथा राउंड 3- जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-उस्मानिया विश्वविद्यालय: सभी संबद्ध कॉलेजों के लिए 31 मई तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित


जिन अभ्यर्थियों ने गेट 2021, गेट 2020 और गेट 2019 क्वालिफाई किया है, वे काउंसलिंग राउंड में हिस्सा लेने के योग्य होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें