फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Bombay: कैंटीन में नॉनवेज खाने का मामला, केवल शाकाहारियों को बैठने की इजाजत वाले पोस्टर पर बवाल

Sun, 30 Jul 2023 07:47 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Bombay: आईआईटी बॉम्बे का एक मामला चर्चा में है। यहां कैंटीन में वेज और नॉनवेज खाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल एक छात्र कैंटीन में बैठकर नॉनवेज खा रहा था,जिसके बाद अन्य छात्रों ने उसे बुरा भला कहा। जिसके बाद से ही खाने को लेकर चर्चाएं शुरू हैं। 
 
विज्ञापन
IIT BOMBAY - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Bombay: आईआईटी बॉम्बे का एक मामला चर्चा में है। यहां कैंटीन में वेज और नॉनवेज खाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल एक छात्र कैंटीन में बैठकर नॉनवेज खा रहा था,जिसके बाद अन्य छात्रों ने उसे बुरा भला कहा। जिसके बाद से ही खाने को लेकर चर्चाएं शुरू हैं। 

विज्ञापन

एक रिपोर्ट के मुताबिक वहां पढ़ने वाले एक छात्र ने बताया कि यह घटना पिछले हफ्ते की है। जब हॉस्टल 12 की कैंटीन में कुछ ने छात्रों ने पोस्टर लगा दिया कि यहां सिर्फ शाकाहारियों को बैठने की इजाजत है। जबकि हॉस्टल कैंटीन में अलग से खाने की कोई गाइडलाइन नहीं है।  

संस्थान के एक अधिकारी ने दावा किया कि हालांकि उन्हें पोस्टरों के बारे में पता चला था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि इन्हें कैंटीन में किसने लगाया था। उन्होंने कहा कि विभिन्न श्रेणियों का भोजन करने वाले लोगों के लिए कोई निश्चित सीटें नहीं हैं और संस्थान को इस बात की जानकारी नहीं है कि पोस्टर किसने लगाए हैं। छात्र समूह अंबेडकर पेरियार फुले स्टडी सर्कल (एपीपीएससी) के प्रतिनिधियों ने घटना की निंदा की और पोस्टर फाड़ दिए।
विज्ञापन

एएपीएससी ने कहा "हालांकि आरटीआई और छात्रावास के महासचिव को भेजे गए ईमेल से पता चला है कि संस्थान में भोजन को अलग-अलग रखने की कोई नीति नहीं है, लेकिन कुछ व्यक्तियों ने कुछ मेस क्षेत्रों को केवल शाकाहारियों के लिए नामित करने और अन्य छात्रों को वह क्षेत्र छोड़ने के लिए मजबूर करने का जिम्मा अपने ऊपर ले लिया है। घटना के बाद, हॉस्टल के महासचिव ने सभी छात्रों को एक ईमेल भेजा, जिसमें कहा गया, "हॉस्टल मेस में जैन भोजन वितरण के लिए एक काउंटर है, लेकिन जैन भोजन खाने वालों के लिए बैठने की कोई निर्दिष्ट जगह नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें