फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BOMBAY: आईआईटी-बॉम्बे में वेज छात्रों के लिए कैंटीन में होगी टेबल, खाने को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 28 Sep 2023 05:40 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Bombay: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) में छात्रों द्वारा कथित खाने को लेकर भेदभाव का मुद्दा उठाने के दो महीने बाद मेस काउंसिल ने कहा है कि तीन छात्रावासों की एक आम कैंटीन में छह टेबल "केवल शाकाहारी भोजन" के लिए नामित की जाएंगी।
विज्ञापन
IIT Bombay - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Bombay Canteen Case: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) में छात्रों द्वारा कथित खाने को लेकर भेदभाव का मुद्दा उठाने के दो महीने बाद मेस काउंसिल ने कहा है कि तीन छात्रावासों की एक आम कैंटीन में छह टेबल "केवल शाकाहारी भोजन" के लिए नामित की जाएंगी। इसके साथ ही इस नियम का उल्लंघन करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी और उचित जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन

मेस काउंसिल द्वारा हॉस्टल 12, 13 और 14 के छात्रों को बुधवार को भेजे गए एक ईमेल में कहा गया है, "इस तरह के उल्लंघनों को अनुशासनात्मक कार्रवाई में भी माना जाएगा, क्योंकि वे सद्भाव को बाधित करते हैं, हमारा लक्ष्य हमारी भोजन सुविधाओं को बनाए रखना है।
विज्ञापन

बता दें कि इस साल जुलाई में संस्थान के हॉस्टल 12 की कैंटीन की दीवारों पर "केवल शाकाहारियों को यहां बैठने की अनुमति है" वाले पोस्टर लगाए गए थे और इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। छात्रों के एक वर्ग ने इसका विरोध किया था। वामपंथी झुकाव वाले छात्रों के संगठन अंबेडकर फुले पेरियार स्टडी सर्कल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पहले "केवल शाकाहारी" पोस्टर थे, जिसे आईआईटीबी प्रशासन ने छात्रों के विरोध के बाद अजीब तरह से "अनधिकृत" करार दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें