फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बॉम्बे: पहले वर्ष के छात्रों को ब्रांच बदलने का नहीं मिलेगा विकल्प, जानिए क्यों?

Sun, 14 May 2023 07:36 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

आईआईटी बाम्बे में आगामी शैक्षणिक सत्र 2023-24 में बीटेक प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों को अब ब्रांच बदलने का विकल्प नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
student - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली। आईआईटी बाम्बे में आगामी शैक्षणिक सत्र 2023-24 में बीटेक प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले छात्रों को अब ब्रांच बदलने का विकल्प नहीं मिलेगा। छात्रों के तनाव को अत्यधिक पढ़ाई के तनाव से दूर रखने को यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा हर साल एक कोर्स भी समाप्त होगा।

विज्ञापन

आईआईटी में जेईई एडवांस की मेरिट के आधार पर आईआईटी में ब्रांच मिलती है। इस कारण बहुत सारे छात्रों को मनपसंद ब्रांच नहीं मिल पाता था, लेकिन पहले वर्ष में पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनके पास ब्रांच बदलने का विकल्प होता था। ब्रांच बदलने के लिए लगातार पढ़ाई से छात्र तनाव में आ जाते थे। इसी तनाव को दूर करने को लेकर आईआईटी बॉम्बे की शुक्रवार को आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया है। बीटेक पहले वर्ष में अब ब्रांच बदलने का विकल्प न होने पर छात्र अत्यधिक पढ़ाई का तनाव नही लेंगे

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें