फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Admission: सात आईआईटीज में बढ़ी सीटें, वहीं इन दो संस्थानों ने घटाई सीटों की संख्या, पढ़िए डिटेल्स

Sun, 17 Oct 2021 02:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Patna:
विज्ञापन
आईआईटी पटना - फोटो : IIT Patna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में आईआईटी खड़गपुर द्वारा जेईई एडवांस का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उनके लिए आईआईटी सीटों का विवरण जारी किया गया है। इसके मुताबिक आईआईटी पटना ने इस बार कुल सीटों की संख्या बढ़ा दी है। इसमें 10 फीसदी सीटें सुपरन्यूमेरिकल के तहत बढ़ाई गई हैं। यानी अब कुल 547 सीटों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। पहले से आईआईटी पटना में सिविल इंजीनियरिंग की 83, कंप्यूटर साइंस की 83, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 83, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स की 83, केमिकल इंजीनियरिंग की 67 और मोटालॉजिकल एंड मटेरियल इंजीनियरिंग की 44 सीटें हैं।

विज्ञापन

इन आईआईटीज में भी बढ़ी सीटें
वहीं सात आईआईटी की बात करें तो आईआईटी कानपुर में 22, गुवाहाटी में 20, रुड़की में 3 सीटें, आईआईटी रोपड़ में 32, हैदराबाद में 45, जम्मू में 13, धारवाड़ में 15 सीटें बढ़ाई गई हैं। हालांकि खड़गपुर में 4, पलक्कड़ में 18 सीटें घटाई गई हैं। यानी शैक्षणिक सत्र 2020-21 के मुकाबले शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 228 सीटों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही एनआईटी व आईआईईएसटी शिवपुर की 598 फीमेल पूल सुपर न्यूमरेरी सीटें मिलाकर 23 हजार 997 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन

ट्रिपल आईटी में बढ़ी 503 सीटें
वहीं ट्रिपलआइटी और जीएफटीआई की कुल क्रमश: 6146 और जीएफटीआई की सीटों पर आवेदकों को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें ट्रिपल आईटी में फीमेल पूल सुपर न्यूमरेरी की 305 सीटें शामिल हैं। ध्यान रहे कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में ट्रिपल आईटी की 5643 सीटों आवेदकों को प्रवेश दिया गया था। यानी इस बार 503 सीटों को बढ़ाया गया है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष जोसा काउंसलिंग के जरिए 2437 अधिक सीटों पर आवेदकों को प्रवेश दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जोसा काउंसिलिंग के जरिए आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं जीएफटीआई की कुल 52 हजार 453 सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें