IIM Sambalpur: आईआईएम संबलपुर ने कार्यरत पेशेवरों के लिए दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम (2025-27) के लिए दाखिला प्रक्रिया की शुरूआत की है। इस प्रोग्राम के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। यह कार्यक्रम आईआईएम संबलपुर के दिल्ली वसंत कुंज स्थित आईएसआईडी में आयोजित किया जाएगा।
दो वर्षीय एमबीए प्रोग्राम की शुरुआत
यह एमबीए प्रोग्राम विशेष रूप से उन कार्यरत पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया है जो डाटा साइंस, उत्पाद प्रबंधन, उद्यमिता, स्थिरता और जोखिम प्रबंधन जैसे प्रमुख प्रबंधन क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता को बढ़ाना चाहते हैं। इस कार्यक्रम में सप्ताह के अंत में व्यक्तिगत कक्षाएं और इंटरैक्टिव ऑनलाइन सत्र आयोजित किए जाएंगे। ताकि उम्मीदवारों के कार्य और अध्ययन के बीच संतुलन बना रहे।
और भी पढ़ें:- परीक्षा में नंबर ही सब कुछ नहीं होते... 12वीं में कम अंक होने के बाद भी आईपीएस बने दिनेश कुमार
आईआईएम संबलपुर के निदेशक प्रो. महादेव जायसवाल ने कहा कि हमारे दिल्ली कैंपस में कार्यरत पेशेवरों के लिए एमबीए प्रोग्राम में उद्यमियों और पेशेवरों को डेटा साइंस, उत्पाद प्रबंधन, उद्यमिता, स्थिरता, जोखिम प्रबंधन में रणनीतिक नेतृत्व सीखने का अवसर मिलेगा।
इस प्रोग्राम की विशेषता यह है कि इसे न्यूनतम तीन वर्षों के अनुभव वाले कार्यरत पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया। इसमें उम्मीदवारों को उद्योग जगत के दिग्गज लोगों के साथ नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा।
और भी पढ़ें:- केवीएस बाल वाटिका और कक्षा एक के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, जल्द करें पंजीकरण
ड्यूल एमबीए डिग्री का भी विकल्प
अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से ड्यूल एमबीए डिग्री का विकल्प भी है। इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए किसी भी विषय में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही प्रबंधकीय, उद्यमी या व्यावसायिक क्षेत्र में कम से कम तीन वर्षों का पूर्णकालिक अनुभव होना चाहिए।