फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट: आईआईएम इंदौर ने आईपीएम एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई

Wed, 05 May 2021 05:18 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईएम इंदौर - फोटो : Social media
विज्ञापन

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर (IIM) ने इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (IPMAT)2021 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब आईपीएमएटी 2021 के लिए 31 मई तक पंजीकरण कर सकते हैं। इससे पहले इस परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज यानी कि 5 मई थी जिसे अब महीने की आखिर तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इंटीग्रेडेटड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन नहीं किया है वे आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in के जरिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-लखनऊ विश्वविद्यालय:  यूजी, पीजी और पीजीडी कोर्स के लिए आवेदन की आखिरी तारीख
विज्ञापन



आईआईएम इंदौर मैनेजमेंट एप्टीट्यू टेस्ट का आयोजन 14 जून को करेगा। यह कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा है जो कि दो घंटे की होगी। परीक्षा 14 जून साढ़े चार बजे से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक होगी। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा प्रवेश पत्र 1 जून को जारी होगा। इस परीक्षा के लिए वो अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा सकते हैं, जो बारहवीं पास हैं।  इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के दसवीं में न्यूनतम 60 फीसदी अंक होने चाहिए। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें