फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT 2023 Registration Begins: आईआईएम कैट के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Wed, 02 Aug 2023 01:01 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIM CAT 2023 Registration Begins: आईआईएम लखनऊ ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2023) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
IIM CAT Exam 2023 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIM CAT 2023 Registration : भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ ने CAT 2023 पंजीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार कैट 2023 की आधिकारिक वेबसाइट - iimcat.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर शाम पांच बजे तक है। इस साल, भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ CAT 2023 का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन

CAT 2023 155 शहरों में होगी परीक्षा

CAT 2023 इस साल 155 शहरों में आयोजित किया जाएगा। कैट फॉर्म 2023 भरते समय उम्मीदवारों को 6 वैकल्पिक शहर चुनने की अनुमति दी जाएगी। CAT 2023 इस वर्ष 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा और परीक्षा तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर परीक्षा की अवधि और शिफ्ट की जांच कर सकते हैं।

CAT 2023 आवेदन शुल्क

कैट 2023 पंजीकरण शुल्क अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों के लिए 1,200 रुपये है, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 2,400 रुपये का भुगतान करना होगा।

CAT 2023 परीक्षा पैटर्न

इस साल CAT परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले साल की तरह ही कैट प्रवेश परीक्षा 2023 प्रत्येक 2 घंटे के तीन स्लॉट में आयोजित की जाएगी। पहला स्लॉट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, दूसरा स्लॉट दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक होगा, और तीसरा स्लॉट शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित होगा। 

CAT 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।

  • पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए कैट फॉर्म 2023 डाउनलोड करें।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल, कैट 27 नवंबर को आयोजित की गई थी। कुल 2.56 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था और उनमें से 86 प्रतिशत से अधिक, लगभग 2,22,184 उम्मीदवार इसके लिए उपस्थित हुए थे। इस बार भी करीब ढाई लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें