इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) का स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड इंफोर्मेशन साइंसेज जनवरी 2020 से कंप्यूटर एप्लीकेशंस में पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू करने जा रहा है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य यह है कि छात्रों को सॉफ्टवेयर उद्योग में गुणवत्तापूर्ण करियर बनाने के लिए तैयार किया जा सकें। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने कहा कि इस पाठ्यक्रम में छात्रों को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की पृष्ठभूमि के साथ-साथ लेटेस्ट थ्योरेटिकल और प्रैक्टिकल जानकारी भी जाएगा।
इस पाठ्यक्रम में छात्रों को सॉफ्टवेयर तकनीक के माध्यम से संचार, नेटवर्किंग, व्यावसायिक और गणित की समस्याओं को सुलझाने के लिए तैयार किया जाएगा। पाठ्यक्रम में 36 क्रेडिट के लिए 12 कोर्स शामिल किए गए हैं। इस पाठ्यक्रम को समेस्टर डिजाइन के हिसाब से बनाया गया है। ये छात्रों को सॉफ्टवेयर कंपनी में प्रोग्रामर ,वेब डेवलपर, लैब कर्मी या तकनीशियन के तौर पर काम करने के लिए तैयार करेगा।
कोर्स अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाया जाएगा। इसमें दाखिले के लिए योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ 10वीं, 12वीं और स्नातक में गणित विषय होना निर्धारित की गई है। कोर्स की अवधि न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम चार वर्ष तय की गई है।
ये भी पढ़ें : अगर आपका मन भी पढ़ाई में नहीं लगता, तो फॉलो करें ये टिप्स
बता दें कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2020 सत्रों के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सीधे पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
दिसंबर टर्म-एंड के लिए परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी
विश्वविद्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा 2019 के लिए संशोधित शेड्यूल भी जारी किया है। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे संशोधित कार्यक्रम ऑनलाइन देख सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इग्नू ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कुछ विषयों के लिए परीक्षा तिथियां बदल दी हैं।
ये भी पढ़ें : देश के टॉप 10 केंद्रीय विवि में कितनी है हॉस्टल फीस, JNU से ज्यादा या कम
ये भी जानें
इग्नू भारत का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय है और छात्रों को अनेक पाठ्यक्रमों के माध्यम से आगे बढ़ाने का मौका देता है। इसके 21 स्कूल हैं, जिनके माध्यम से इग्नू स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..