फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU TEE June 2022: इग्नू जून 2022 सत्रांत परीक्षाओं की डेट शीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 29 May 2022 04:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU TEE June 2022 Date Sheet: इग्नू ने डेट शीट नोटिफिकेशन में कहा है कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच होगी।
विज्ञापन
IGNOU TEE June 2022 Date Sheet - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU TEE June 2022 Date Sheet: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2022 में होने वाली इग्नू टर्म एंड परीक्षा (TEE 2022) के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। इग्नू द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार, विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए जून 2022 की टर्म एंड परीक्षा 22 जुलाई से शुरू होने वाली है। इग्नू की टर्म एंड परीक्षा का समापन सितंबर में होगा। इग्नू की ओर से कहा गया है कि परीक्षा कार्यक्रम अभी अस्थायी है। परिस्थितियों के अनुसार, इसमें बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन

 

इग्नू ने डेट शीट नोटिफिकेशन में कहा है कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच होगी। इग्नू ने छात्रों को सूचित किया कि जून 2022 सत्रांत परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के लिए पोर्टल उचित समय पर खोला जाएगा। उम्मीदवार सत्रांत परीक्षा की अस्थायी डेट शीट इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर देख सकते हैं।

इसके अलावा परीक्षा के उम्मीदवारों को नियत तारीख तक इग्नू असाइनमेंट जमा करना आवश्यक है। पाठ्यक्रमों को पूरा करने एवं परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार न्यूनतम पात्रता समय पूरा करना चाहिए। इग्नू एक ही तिथि और समय पर विभिन्न समूहों में पाठ्यक्रमों की परीक्षा आयोजित कर रहा है। ऐसे मामलों में परीक्षा के टकराव पर विचार नहीं किया जाएगा। छात्र इग्नू परीक्षा से संबंधित अन्य विसंगतियों यर परेशानियों के बारे में ईमेल आईडी: datesheet@ignou.ac.in पर सूचित कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

IGNOU TEE Exam June 2022 कैसे डाउनलोड करें इग्नू की डेटशीट?

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की जून 2022 की टर्म एंड एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। 
  1. इग्नू टर्म एंड एग्जाम जून 2022 परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर, छात्रों को अलर्ट अनुभाग के तहत 'TEE Exam June 2022 के लिए टेंटेटिव डेट शीट' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद परीक्षा तिथि पत्र और निर्देशों के साथ एक नया पेज खुलेगा।
  4. उम्मीदवार इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें।
  5. डेट शीट को भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें